Home पटना राजद की संगीता एवं कांग्रेस के 2 विधायकों ने बदला पाला

राजद की संगीता एवं कांग्रेस के 2 विधायकों ने बदला पाला

Bihar: पटना, बिहार में नीतीश कुमार के विश्वास मत के बाद भी विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला अभी भी जारी है। मंगलवार को विपक्ष में एक बार फिर बड़ी टूट हुई है और कांग्रेस के 2 विधायक जबकि राजद के 1 विधायक के द्वारा सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया गया है। कांग्रेस के मुरारी गौतम, सिद्धार्थ सौरव के साथ ही राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी ने अपने पार्टी को छोड़ते हुए सत्ता पक्ष के साथ जाने का फैसला किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम नीतीश कुमार के शक्ति परीक्षण के दौरान राजद विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव राजद को छोड़ सत्ता पक्ष के साथ चले गए थे और यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को बिहार विधानसभा में सदन की दूसरी पाली में विधायी गतिविधियां जारी थी, इसी बीच करीब 4:00 बजे कांग्रेस के विक्रम विधायक सिद्धार्थ सौरव, चेनारी विधायक मुरारी गौतम के साथ ही राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी सत्ता पक्ष में आकर बैठ गई। उनके इस निर्णय के बाद ट्रेजरी बेंच पर मौजूद विधानसभा के तमाम सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया।

इलाज के दौरान मौत से भड़का आक्रोश: NH-19 जाम, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

कैमूर में पशु तस्करी पर बड़ा प्रहार: दुर्गावती से 3 कंटेनर जब्त, 125 मवेशी बरामद, तस्कर फरार

दुर्गावती नदी में डूबने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने मांगा मुआवजा

तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में मजदूर की मौत, बेटी की शादी से पहले उजड़ा घर

NH-19 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा हाईवा, दो लोग गंभीर

कर्मनाशा नदी में तैरता मिला 46 वर्षीय व्यक्ति का शव, दो दिन से लापता था ग्रामीण

दुर्गावती में छापेमारी: देसी कट्टा, दो कारतूस और 86 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

NH-19 किनारे नशे का खेल बेनकाब: दुर्गावती में 2 किलो गांजा जब्त, सप्लायर गिरफ्तार

बैर तोड़ते समय गहरे कुएं में गिरा 13 वर्षीय किशोर, दर्दनाक मौत

आपको बता दे की महागठबंधन टूटने के बाद से बिहार के राजनीति में उथल-पुथल जारी है। कयास लग रहे थे कि लालू प्रसाद बड़ा खेल करेंगे और सत्ता के कुछ विधायकों को अपने पाले में मिलाकर सरकार बनाने में सफल होंगे। लेकिन हो गया इसका उलटा। पहले पार्टी के 3 विधायकों ने राजद का साथ छोड़ा। आज 1 और विधायक ने पार्टी छोड़ दी। वही कांग्रेस जो शुरू से दावा करती आ रही थी कि उसके सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं, उसे भी बड़ा झटका लगा है। बिहार में उसके 2 विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। सिद्धार्थ सौरव पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे उनकी नाराजगी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को लेकर रही है।

पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप

101 करोड़ की कैश डील का खुलासा: पनोरमा ग्रुप पर आयकर का शिकंजा, 400 खरीदार रडार पर

इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक सवार बदमाश फरार

सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से नाजिर ने 24.27 लाख रुपये की कराई फर्जी निकासी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी

बनमनखी में यज्ञ-हवन के साथ हुआ सामूहिक धर्म परिवर्तन

लूट के दौरान सर्राफा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक; 1800 ग्राम चांदी, 15 हजार नकद और जेवरात लूटकर फरार

व्यवसायी से मारपीट मामले में पप्पू यादव का हस्तक्षेप, डिप्टी सीएम से कार्रवाई की मांग – भाजपा विधायक ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत

भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों का नहीं: पीएम मोदी

Exit mobile version