Home मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर पहुंच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

मुजफ्फरपुर पहुंच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के पताही में आयोजित चुनावी सभा में पहुंच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस नेतृत्व वाली अस्थिर कमजोर सरकार देश नहीं चाहता है। आप ढीला-ढाला सिपाही चाहते हैं, देश का प्रधानमंत्री डरपोक होना चाहिए क्या। ये लोग इतने डरे हुए हैं कि रात में सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है। ऐसे लोगों को देश दे सकते हैं क्या? इनके कैसे कैसे बयान आ रहे। कहते हैं पाकिस्तान ने चूड़िया नहीं पहनी हैं। अरे भाई अगर नहीं पहना है तो हम पहना देंगे। उन्हें आटा चाहिए, बिजली चाहिए। हमें नहीं पता उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैंं। आगे उन्होंने कहा की मुंबई हमले में कोई क्लीन चिट दे रहा। कोई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहा। जैसे इंडी गठबंधन ने भारत के खिलाफ किसी को सुपारी दी है। ये लोग राष्ट्र हित में कड़े फैसले ले सकते हैं क्या।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

ऐसे दल जिनके अंदर ठिकाना नहीं वे देश को मजबूत नहीं मजबूर बनाकर छोड़ेंगे। पूर्वी भारत जिसमें बिहार, झारखंड, बंगाल ओडिशा है। ऐसे राज्यों को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन मानता हूं। इसलिए विकसित बिहार और विकसित भारत पर काम कर रहा हूं। एनडीए सरकार चारों दिशाओं में काम रही है। मुजफ्फरपुर के लोगाें ने दशकों तक नक्सलवाद का जख्म देखा है। बिहार में उद्योग चौपट हो गए। आगे उन्होंने जंगल राज का याद दिलाते हुए कहा की याद है न जब शाम होते ही घर में छुपना पड़ता था। बाहर निकलने में सोचना पड़ता था। फर्स्ट वोटर का जन्म भी नहीं हुआ था। दादा-दादी से पूछना जंगलराज में क्या दर्द था। ये एनडीए सरकार है जो बिहार में कानून काे पटरी पर लाई है। अब शांति आ रही तो निवेश आ रहा। उद्योग आ रहे। इससे रोजगार विकसित होता है। इंडी भारत को बांटने में जुटा है। यह समाज को आपस में बांटकर लड़ा रहा है।

गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद

गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या

सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

राज्यसभा सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, एनडीए छोड़ने का दिया संकेत

आरपीएफ की सतर्कता से बड़ा खुलासा, कछुआ तस्करी विफल

गया जंक्शन पर वन्य जीव तस्करी नाकाम, 76 जीवित कछुए बरामद

आईटीबीपी जवान ने गोली मार किया आत्महत्या, मचा हड़कंप

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में यात्री की हुई दर्दनाक मौत

गया में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार पर जनसंपर्क के दौरान हमला, कई घायल – वाहनों में तोड़फोड़, फायरिंग की भी सूचना

बिहार में जो चारा वाले हैं उन्होंने और खतरनाक बात कही है। दलित, महादलित,आदिवासी के आरक्षण को भी उनसे लेकर पूरा का पूरा मुसलमानों को देना चाहते हैंं। साथियों यह देश ऐसी हरकत नहीं चलने देगा। जो आरक्षण लूटना चाहते हैं, लिख लो ये मोदी है जान की बाजी लगा दूंगा, न संविधान में हाथ लगाने दूंगा न आरक्षण छीनने दूंगा। धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने दूंगा, यह मोदी की गारंटी है। हमारी प्रतिबद्धता युवाओं के सपनों को पूरा करना है। नीतीश कुमार की सरकार ने लाखों युवाओं को राेजगार दिया है। बिहार में आठ नए मेडिकल कालेज स्वीकृत हुए हैंं। 400 से ज्यादा जन औषधि केंद्र खुले हैंं। इसमें कौन काम कर रहा है, क्या नौजवान को रोजगार हुए बिना यहां काम हो रहा। क्या इन्हें रोजगार नहीं मिल रहा। पहले मोबाइल था क्या, अब देखिए जन-जन के हाथ में मोबाइल है। पहले रसोई चलाना भी मुश्किल था। मुफ्त अनाज नहीं मिलता था। गैस नहीं मिलती थी। आयुष्मान योजना से सवा लाख करोड़ सरकार खर्च कर रही। जन औषधि केंद्र में 100 की दवा 20 रुपये में मिलती है। दवा खर्च में बचत हुई है। हर परिवार की बचत बचाने वाली मोदी की गारंटी है।

मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित

जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल; 5 गिरफ्तार

APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड

रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा

ईओयू की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी, लाकर तोड़कर खंगाले गए दस्तावेज

50 हजार की रिश्वत लेते EO गिरफ्तार, निगरानी टीम के जाल में फंसे संतोष कुमार

नवोदय विद्यालय छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, सड़क जाम कर किया हंगामा

गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा

थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत

पीएम मोदी ने कहा जब मैं तीसरी बार सरकार बनाऊंगा तब यह काम करूंगा। एलईडी पहले 400 में आता है, अब 40 में आता है। इससे बिजली बिल कम हुआ कि नहीं। डबल मुनाफा वाली भी योजना है। इससे बिजली बिल हो जाएगा जीरो।प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना। घर में बिजली पैदा करें। यह योजना लांच है। आप आनलाइन जाकर रजिस्ट्रेशन कर दीजिए। जितना यूज करना है करिए, बाकी सरकार को बेच दो। किसानों का हित एनडीए की प्राथमिकता है। किसान सम्मान निधि योजना है। 22 हजार करोड़ गांवों में जाता है। इससे लीची, आम और दूसरी फसल उगाने वाले किसानों को लाभ हुआ है। हमारी सरकार ने लीची को जीआइ टैग दिया है। हम अगले पांच साल में फल व सब्जियों के लिए स्टोरेज क्लस्टर व फूड प्रोसेसिंग के लिए काम करेंगे। मछली पालन वाले भाइयों पर भी नजर है। मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा है। मछुआरों के लिए मोदी ने मंत्रालय बनाया। किसी ने सोचा था क्या। बिहार में रेलवे, एयरपोर्ट पर तेजी से काम हो रहा।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

Exit mobile version