Home गया गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा,...

गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद

गया पुलिस एनकाउंटर: 45 लाख की डकैती मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सोना बरामद

Bihar: गया जिले में 45 लाख रुपये की नगदी और सोने की डकैती मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। गुरुआ बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई सनसनीखेज डकैती के मुख्य आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस सफल रही। सोमवार देर रात आमस थाना क्षेत्र के बनाही बालू घाट के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुआ ज्वेलरी डकैती कांड में शामिल अपराधी इलाके में किसी नई वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी के पैर में तीन गोलियां लगीं, जबकि उसके साथी मल्लाह नामक अपराधी के पैर में एक गोली लगी। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने गुरुआ डकैती कांड में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। उनके कब्जे से डकैती के दौरान लूटा गया सोना भी बरामद किया गया है। हालांकि बरामद सोने की कुल मात्रा और कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है तथा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Exit mobile version