Home कुदरा बिजली के करंट से घायल युवक की सरकारी अस्पताल में मौत, आक्रोशित...

बिजली के करंट से घायल युवक की सरकारी अस्पताल में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

जीटी रोड जाम

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की बिजली करंट से घायल हो जाने के बाद इलाज के लिए कुदरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई, युवक की मौत से लोग आक्रोशित हो उठे और जीटी रोड जाम कर दिया, लोगो कहना था कि अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं था जिसके चलते युवक का इलाज नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गई, सड़क जाम के चलते जीटी रोड पर वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई, जिसके बाद थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाते बुझाते हुए स्थिति पर काबू पाया और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

मृतक की पहचान कुदरा थाना के चिलीबिली गांव के साजन प्रसाद बिंद के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है, युवक कुदरा के भभुआ रोड में टेंट का काम करता है टेंट का काम करने के दौरान युवक करंट की चपेट में आया जिसके बाद उसे इलाज के लिए कुदरा के सरकारी अस्पताल में लेकर जाया गया, युवक को अस्पताल में करीब 45 मिनट तक देखने के लिए कोई भी चिकित्सक नहीं आया, लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में समुचित इलाज हुआ हो तो युवक की मौत नहीं होती।

लोगों ने मृतक के स्वजनों को मुआवजा व दोषी चिकित्सक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, युवक की मौत और आक्रोश की सूचना मिलते ही कैमूर जिले के सिविल सर्जन भी कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और स्थिति का जायजा लिया, उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच के लिए अस्पताल में आई हैं चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी से बातचीत कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली जा रही है।

बता दे कुदरा का सरकारी अस्पताल सरकार व स्वास्थ्य विभाग की घोर उपेक्षा का शिकार है अस्पताल का दर्जा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है लेकिन यहां सुविधाएं पीएचसी के बराबर भी नहीं है, अस्पताल में न पर्याप्त जगह है, ना ही पर्याप्त बेड, यहां पर्याप्त एमबीबीएस चिकित्सक व सर्जन भी नहीं है, ऐसा तब है जब कुदरा से होकर अति व्यस्त जीटी रोड समेत कई सड़क एवं रेल लाइन गुजरती है, यहां हर रोज कई दुर्घटनाएं होती है और घायल अस्पताल पहुंचाया जाता हैं लेकिन चिकित्सक व सुविधाओं के अभाव में उनका समुचित इलाज नहीं हो पाता।

कभी-कभी इलाज के अभाव में किसी की मौत हो जाती है और हंगामा होता है तब यह बात जगजाहिर होती है, अस्पताल की स्थिति कितनी बदत्तर है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना की दूसरी लहर में पिछले वर्ष यहां तो प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक की मौत के बाद से अभी तक पूर्णकालीन प्रबंधक की नियुक्ति नहीं हुई है, तब से अब तक यहां प्रभार में ही चल रहा है।

Exit mobile version