Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवे पर सकरी मोड़ के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार युवक भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद युवक की बाइक ट्रक के नीचे फंस गई थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यातायात भी प्रभावित रहा। बताया जाता है कि इसी दिन इससे पहले भी कुदरा में बजरंग लॉज के पास एनएच-19 पर एक अन्य सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव निवासी अजय कुमार बिंद और रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के सबराबाद गांव निवासी संजय कुमार बिंद के रूप में हुई है।