Home चैनपुर मामूली विवाद बना हिंसा का कारण: घर में घुसकर हमला, महिला से...

मामूली विवाद बना हिंसा का कारण: घर में घुसकर हमला, महिला से छिनी चेन; 5 लोगों पर केस

भदौरा गांव में मारपीट: घर में घुसकर हमला, महिला से चेन छीनने का आरोप, 5 पर केस

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही महिला के गले से सोने की चेन छीनने का भी मामला सामने आया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़िता फूलझारी देवी (पति– विजय बिंद) ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि बच्चों के झगड़े को लेकर गांव के ही चंद्रमा बिंद समेत पांच लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने ईंट से हमला कर उनके ससुर को घायल कर दिया।
बीच-बचाव के दौरान हमलावरों ने फूलझारी देवी के गले से सोने की चेन भी छीन ली। इतना ही नहीं, थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद घायल बुजुर्ग का इलाज कराया गया, जिसके बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version