Home कुदरा कुदरा में युवक की बेरहमी से हत्या, घर से बुलाकर पीटा; आक्रोशित...

कुदरा में युवक की बेरहमी से हत्या, घर से बुलाकर पीटा; आक्रोशित लोगों ने NH-19 जाम किया

कुदरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, NH-19 जाम; 4 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में तनाव

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुसौली स्टेशन रोड पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान पुसौली निवासी रामनिवास गुप्ता के पुत्र राजा कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रात में कुछ लोगों ने फोन कर राजा को घर से बाहर बुलाया और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआरोप है कि जब परिवार के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए बहन-बेटियों को उठाने तक की बात कही। परिजनों का दावा है कि इस घटना में 10 से 15 लोग शामिल थे। घटना के बाद बुधवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने शव को दिल्ली-कोलकाता हाईवे (NH-19) पर पुसौली स्टेशन मोड़ के पास रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे थे।

सूचना मिलते ही मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर, कुदरा और मोहनिया थानाध्यक्ष समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Exit mobile version