Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामदेव गांव निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की मोहनियां शाखा से 1 लाख 10 हजार रुपये की निकासी की थी। इसके बाद वे ई-रिक्शा से चांदनी चौक पहुंचे। चौक स्थित महावीर श्वेत मंदिर के पीछे उन्होंने ई-रिक्शा खड़ा किया और शादी से जुड़े सामान का बयाना देने चले गए। उस दौरान उनकी मां ई-रिक्शा में ही बैठी थीं इसी बीच बाइक सवार दो चोर मौके पर पहुंचे और चालाकी से महिला को भ्रमित कर दिया। चोरों ने कुछ पैसे नीचे गिराकर कहा— “माताजी, आपका पैसा गिर गया है।”
जैसे ही महिला नीचे झुककर पैसे उठाने लगीं, उसी दौरान चोर सीट के नीचे रखा असली पैसों से भरा झोला लेकर फरार हो गए।
जब उमेश कुमार वापस लौटे तो झोला गायब मिला। मां से पूछताछ करने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद वे तुरंत मोहनियां थाना पहुंचे और अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।