Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- बेखौफ अपराधियों का आतंक, 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं से लाखों के गहने और नकदी की लूट
- मोबाइल में मिली तस्वीर से खुला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे छिपाकर रखी थी पिस्टल
जानकारी के अनुसार रामगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ककरैत घाट पारकर भतौनी के रास्ते बिना नंबर वाली बाइक से दो शराब तस्कर शराब की खेप ले देवहालिया की तरफ आ रहे हैं, पुलिस ने देवहालिया बाजार से पश्चिम नहर पुल तक चेकिंग शुरू की, इस दौरान बाइक सवार पुलिस को देख कर भागने लगे, पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया, इसी क्रम में भतौनी गांव के समीप पुलिस की गाड़ी पलट गई वाहन को खुद थानाध्यक्ष चला रहे थे इस घटना में थानाध्यक्ष समेत एक सिपाही को हल्की चोट आई है, वही गाड़ी पलट जाने से शराब तस्कर अधेंरे का लाभ उठाकर भाग निकले।
- मसही गांव के पास सोन नहर में दिखा विशाल अजगर, पानी में तैरते सांप को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
- भगवानपुर में सड़क हादसे ने बुझाया घर का चिराग, पांच साल की सृष्टि की मौत से गांव में मातम
थानाध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि बुधवार की मध्यरात्रि देवहालिया के रास्ते बाइक से शराब लेकर दो तस्कर के आने की सूचना मिली थी, पुलिस ने तस्करों का पीछा किया लेकिन पुलिस के वाहन पलटने की वजह से बाइक सवार भागने में सफल रहे, उन्होंने बताया कि बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं है, रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित रहता तो तस्करों को आसानी से चिन्हित किया जा सकता था, पुलिस मामला दर्ज कर तस्करों को चिन्हित करने के प्रयास में जुट गई है, वहीं पुलिस वाहन को काफी नुकसान हुआ है।
- डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत
- मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप