Home कुदरा कुदरा में छापेमारी, देसी कट्टा, कारतूस और शराब के साथ चार आरोपी...

कुदरा में छापेमारी, देसी कट्टा, कारतूस और शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

कैमूर के कुदरा में पुलिस की छापेमारी, देसी कट्टा, कारतूस और शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

कुदरा में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपित

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के केवढ़ी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बसडीहा गांव निवासी देवेंद्र राम तथा बकसरा गांव के नीतीश कुमार उर्फ गोलू कुमार, कमलेश कुमार और संजीत कुमार शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुदरा में पुलिस के द्वारा बरामद देसी कट्टा, कारतूस व शराब
कुदरा में पुलिस के द्वारा बरामद देसी कट्टा, कारतूस व शराब

कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि केवढ़ी गांव में संतोष सिंह की कराकट लगी झोपड़ी के पास कुछ लोग शराब छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर गश्ती पुलिस दल ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि चार लोगों को मौके से पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 8 पीएम ब्रांड की 180 एमएल की अंग्रेजी शराब की 46 बोतल, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version