Home नवादा साइबर ठगी का खुलासा: धनी फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का...

साइबर ठगी का खुलासा: धनी फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नवादा में साइबर ठगी का खुलासा, धनी फाइनेंस के नाम पर लोन ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: नवादा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी धनी फाइनेंस के नाम का इस्तेमाल कर देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को सस्ते ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर पैसे ठगते थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsपुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर थाना कांड संख्या 30/26 के तहत कार्रवाई करते हुए गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने यह सफलता हासिल की। प्रतिबिंब पोर्टल पर मिले संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरी गांव स्थित रेलवे ट्रैक के पास छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवापर गांव निवासी रितिक कुमार (25 वर्ष), पिता उमेश राउत और रंजय कुमार (25 वर्ष), पिता संतोष प्रसाद के रूप में की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी खुद को धनी फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों को फोन करते थे और कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का लालच देते थे। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस व अन्य चार्ज के नाम पर उनसे पैसे ठग लेते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो स्मार्ट मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी हुई है।

 

Exit mobile version