Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अचानक हुए इस हादसे में टेंपो पलट गया और स्थिति भयावह हो गई। बताया जाता है कि नीलगायों का झुंड टेंपो पलटने के बाद उसमें सवार लोगों के ऊपर से कूदते हुए निकल गया। इस दुर्घटना में भगवानपुर थाना क्षेत्र के मझियावं गांव निवासी 60 वर्षीय ईनर राम और उनके 37 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जैदपुर कला गांव निवासी स्वर्गीय लल्लू राम के पुत्र अमिताभ राम घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। घायल अमिताभ राम ने बताया कि टेंपो चालक जयप्रकाश राम का ससुराल जैदपुर कला गांव में था और वह कभी अपने गांव तो कभी ससुराल में रहते थे।
घटना के समय वे अपने पिता ईनर राम के साथ टेंपो से जैदपुर कला जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। परिजनों के अनुसार, ईनर राम का एक ही पुत्र जयप्रकाश राम था, जबकि उनकी तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं जयप्रकाश राम अपने पीछे पत्नी सोना देवी और तीन छोटे पुत्रों को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद परिवार और गांव में गहरा शोक है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक परिवार काफी गरीब है, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द सरकारी सहायता प्रदान की जाए।