Home कुदरा एनएच-19 पर तेज रफ्तार का कहर: गिट्टी लदी ट्राली ने सरसों लदे...

एनएच-19 पर तेज रफ्तार का कहर: गिट्टी लदी ट्राली ने सरसों लदे ट्रक को मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

कैमूर में NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्राली की टक्कर में चालक गंभीर घायल

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डिहरा गेट के समीप हुई इस दुर्घटना में गिट्टी से लदी एक ट्राली ट्रक ने आगे चल रहे सरसों से लदे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहनिया की ओर से आ रही गिट्टी लदी ट्राली ट्रक तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान डिहरा गेट के पास आगे जा रहे सरसों लदे ट्रक से उसका संतुलन बिगड़ गया और पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राली ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में ट्राली ट्रक के चालक सुजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चालक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि घायल चालक सुजीत यादव उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र के निवासी हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को सामान्य कराया।

Exit mobile version