Home कुदरा खराब भोजन और पढ़ाई की शिकायत पर छात्रों का प्रदर्शन, NH-19 पर...

खराब भोजन और पढ़ाई की शिकायत पर छात्रों का प्रदर्शन, NH-19 पर जाम से थमा यातायात

कैमूर के कुदरा में आवासीय विद्यालय के छात्रों का NH-19 जाम, भोजन और पढ़ाई को लेकर किया प्रदर्शन

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा स्थित 10+2 अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के छात्रों ने शनिवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया। बताया जाता है कि छात्र भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं से काफी समय से परेशान थे। उनका आरोप है कि छात्रावास में करीब एक महीने से ठीक से खाना नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें मजबूर होकर बाहर से भोजन करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय में पढ़ाई और शिक्षण व्यवस्था में भी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी नाराजगी के कारण छात्र सड़क पर उतर आए और कुछ देर के लिए हाईवे जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद जाम हटवाकर यातायात को फिर से सामान्य कराया गया।

थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि छात्रों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया गया और उन्हें वापस छात्रावास भेज दिया गया। बाद में संबंधित विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचे और छात्रों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और छात्रावास की सुविधाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 

Exit mobile version