Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भागलपुर पहुंचे मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक यात्रियों को टिकट बुकिंग और अन्य सुविधाओं के लिए अलग-अलग ऐप का सहारा लेना पड़ता था, जिससे कई बार परेशानी होती थी। लेकिन अब इस नए ऐप के जरिए रेलवे की कई सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि यात्री अपने मोबाइल फोन से ही इस ऐप के माध्यम से रिजर्वेशन टिकट के साथ-साथ जनरल टिकट भी आसानी से बुक कर सकेंगे। इससे रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से काफी हद तक राहत मिलेगी और यात्रियों का समय भी बचेगा। डीआरएम ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पर भीड़ से बचने और यात्रा को आसान बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग Rail One App का उपयोग करें। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस नई डिजिटल व्यवस्था से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से अधिक सरल, तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।