Home नालंदा पिता ने हत्या कर बेटी को दफनाया,आरोपी पिता फरार

पिता ने हत्या कर बेटी को दफनाया,आरोपी पिता फरार

Bihar: सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पुलिस ने किशोरी के शव को थाई पीपर खंधा से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पिता पुत्री को दफनाकर फरार है। मामला प्रेम प्रसंग में ऑनर किलिंग का सामने आ रहा है। मामले से संबंधित जानकारी लेने पर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। चौकीदार के बयान पर हत्या की प्राथमिक की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। घटना पर स्वजन चुपी साधे हुए हैं घर में मौजूद महिलाएं एवं अन्य सदस्य कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

NS News

सारे थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा उन्हें शनिवार की शाम सूचना प्राप्त हुई कि गांव के ही एक पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को दफन कर दिया है। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल गांव पहुंची जहां किशोरी के घर वालों से पूछताछ की गई लेकिन वे लोग कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को गांव के ही नदी किनारे खोजबीन शुरू की गई। लेकिन वहां कहीं शव का अता-पता नहीं चल रहा था। इसके बाद जेसीबी को बुलाया गया और नदी किनारे जगह-जगह पर तलाशी ली गई जिसके बाद थाई पीपर खंधा से किशोरी का शव बरामद किया गया।

42 घंटे की तलाश के बाद करमचट डैम से बरामद हुआ 14 वर्षीय रोहित का शव, रक्षाबंधन की खुशी मातम में बदली

सड़क हादसे ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी, गांव में शव पहुंचते ही मचा चित्कार

छलका पुल बना हादसे का कारण, तेज बहाव में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पिता बनने की खुशी में ससुराल पहुंचा युवक, ताल ने छीन ली जिंदगी

शादी के तीन माह बाद लापता हुई नवविवाहिता, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप; पति, सास व देवर पर केस

कैमूर में दर्दनाक हादसा: शौच के लिए निकली 25 वर्षीय महिला तालाब में डूबी, तलाश के दौरान मिला शव

नहर में नहाने को लेकर बच्चों की कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, दो गांवों में बवाल; 18 घायल, 16 आरोपी गिरफ्तार

गायब हुए बाट को लेकर शुरू हुआ विवाद, सब्जी विक्रेता पर बलम से हमला; आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

ऋण नहीं चुकाने वाले पांच किसानों पर सख्ती, बैंक ने शुरू कराई कुर्की-नीलामी की कार्रवाई

झाड़फूंक के भरोसे गई बुजुर्ग की जान, सांप काटने के बाद अस्पताल पहुंचने में हुई देरी

किशोरी के शव को सीधा जमीन में दफन किया गया था। जिसके कारण गड्ढे या किसी तरह की खुदाई के चिन्ह नहीं मिल रही थी। शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। किशोरी गांव के ही हाई स्कूल में दसवीं की कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग से नाराज होकर पिता ने हत्या कर उसके शव को जमीन के अंदर दफन कर दिया था। अब मामला अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट होगा लेकिन पिता की फरार होने से आशंकाओं को बल मिलता है कि पिता ने ही बेटी की हत्या की है।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

Exit mobile version