Home चैनपुर नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना...

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चैनपुर में दंपति से मारपीट, महिला ने सोने का लॉकेट छीनने का लगाया आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पूर्व विवाद को लेकर एक दंपति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना खुर्दे नहर पुल के पास की बताई जा रही है। मारपीट में घायल दंपति इलाज कराने के बाद चैनपुर थाना पहुंचा, जहां महिला की ओर से गंगापुर गांव निवासी एक दंपति के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस को दिए आवेदन में खुर्दे गांव निवासी रमेश बिंद की पत्नी सरोज देवी ने बताया है कि वह अपने पति के साथ गांव से बाहर नहर पुल के समीप मौजूद थी। इसी दौरान पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गंगापुर गांव निवासी किसान बिंद और उनकी पत्नी मीरा देवी वहां पहुंच गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

महिला का आरोप है कि दोनों ने उसके पति के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। पति को बचाने के लिए जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान किसान बिंद ने महिला के गले से सोने का लॉकेट निकाल लिया। घटना के बाद घायल दंपति पहले चैनपुर थाना पहुंचा, जहां से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

इलाज कराने के बाद महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version