Home चैनपुर ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व...

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

कैमूर में ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर मारपीट, पति-पत्नी व बेटी घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बखारी देवी घाटी में ट्रैक्टर की ट्रॉली हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक परिवार के पति-पत्नी और उनकी पुत्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पति को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर घायल महिला शोभा देवी, पति विजय सिंह के फर्द बयान के आधार पर चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि 2 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह अपने घर में खाना बना रही थीं, जबकि उनके पति विजय सिंह दरवाजे के पास बैठे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान गांव के ही जितेंद्र सिंह, आंचल देवी और प्रिंस कुमार वहां पहुंचे और उनके पति के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपित पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर चलाकर हमला कर दिया गया। इस दौरान विजय सिंह के सिर और घुटने में गंभीर चोट लगी। पति के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर शोभा देवी और उनकी पुत्री करिश्मा कुमारी मौके पर पहुंचीं। महिला के अनुसार, इसके बाद उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में तीनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

घटना के बाद घायल परिवार चैनपुर थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। चैनपुर सीएचसी में उपचार के बाद विजय सिंह की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में महिला के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र सिंह, पिता हरिशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

Exit mobile version