Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सब्जी बेचने के बाद उन्हें पता चला कि उनके दो किलो और पांच किलो के बाट गायब हो गए हैं। उन्होंने गांव के लोगों से बाट लौटाने की अपील की और वापस करने वाले को 200 रुपये इनाम देने की भी घोषणा की। आरोप है कि इसी दौरान अकोढ़ी गांव निवासी गणेश दीक्षित उर्फ पीपुल पांडेय वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब प्रमोद साह ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर बलम से उनके पैर पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद उन्होंने बेलांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया। बेलांव थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष रोमा कुमारी ने बताया कि घायल के आवेदन के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन वह घर से फरार मिला। उसकी तलाश जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।