Home नालंदा ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार किया आत्महत्या

ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार किया आत्महत्या

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Bihar: नालंदा जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा राजगीर थाने में पदस्थापित एक ASI के द्वारा अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर लिया गया है। जिससे पुरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया है। मृतक ASI की पहचान सुमन तिर्की के रूप में की गई है, जो झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के बिहार भटौली गांव निवासी सुशील तिर्की के पुत्र बताए जा रहे है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ASI सुमन तिर्की
ASI सुमन तिर्की

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि मृतक सुमन तिर्की राजगीर थाना में डायल 112 (ईआरएसएस) में सअनि (सहायक उप निरीक्षक) के पद पर तैनात थे। मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे सुमन तिर्की ने थाना बैरक की छत पर जाकर अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जिसके बाद घटना की सुचना राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह, एफएसएल की टीम को दी गई। सुचना मिलते ही  डीएसपी सुनील कुमार सिंह, एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की जाँच में जुट गई एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिसकर्मियों के अनुसार, सुमन तिर्की अपने काम में निपुण और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। अचानक इस तरह का कदम उठाना सभी को हैरान कर दिया है।

 

 

Exit mobile version