Home नालंदा 19 वर्षीय युवती की हत्या कर शव किया दफन, परिजन फरार

19 वर्षीय युवती की हत्या कर शव किया दफन, परिजन फरार

Bihar: नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा नोनिया विगहा गांव में एक 19 वर्षीय युवती की हत्या कर उसके शव को सहसी नदी किनारे दफना दिया गया था। जिसकी जानकारी चार दिन बाद हुआ। जब शव से दुर्गंध फैलने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में करीब 3 फीट गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला। मृतक युवती की पहचान उक्त गांव निवासी अशोक चौहान की 19 वर्षीय पुत्री मायावती कुमारी के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही इस घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है। वही इस घटना के बाद मृतक  युवती के माता-पिता फरार बताए जा रहे है। इस घटना को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मृतका के नाबालिग भाई से पूछताछ की। जिसके बाद उसने पूरी वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने घटनास्थल से रस्सी, इंजेक्शन और अन्य सामान बरामद किया है। साथ ही एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच जाँच की। इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर सदर एसडीपीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुर्गंध आने पर गड्ढा खोदा गया तो शव बरामद हुआ।

शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि 3-4 दिन पहले हत्या कर दफनाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि शव को बोरे में बंद कर गड्ढे में बैठी अवस्था में दबाया गया था। घटनास्थल से इंजेक्शन भी मिला है, जिससे आशंका है कि जहर देकर हत्या की गई होगी। अब पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

 

Exit mobile version