Home पटना मनोज झा ने कहा केंद्रीय एजेंसी के निशाने पर तेजस्वी, ममता और...

मनोज झा ने कहा केंद्रीय एजेंसी के निशाने पर तेजस्वी, ममता और केजरीवाल

Bihar:  पटना, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व सांसद मनोज झा ने कहा की आज से लेकर अगले 4 महीने तक देश में विपक्ष के नेता केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई,  ईडी और आयकर के निशानी पर होंगे। भाजपा के इशारे पर यह एजेंसियां अपने आकाओं को खुश करने के लिए तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी व अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं को उठा तक सकती हैं। ये उक्त बातें उन्होंने मंगलवार को राजद कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोला। मनोज झा का यह बयान राजद नेता व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की 5 तारीख को होने वाली ईडी की पूछताछ के पहले आया है। जिसे लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वहीं मनोज झा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इसके पहले भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों को हाइपर एक्टिव किया है। इन एजेंसियों को दायित्व दिया गया है की विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अपनी गतिविधियां बढ़ाएं। बिहार सहित तमाम राज्यों में एजेंसियों को इसी काम में सक्रिय किया गया है। मनोज झा ने कहा कि वह यह बात होशो हवास में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद मीडिया के साथ साझा कर रहे हैं। भाजपा जैसी पार्टी राजनीतिक रूप से विपक्ष के नेताओं का मुकाबला करने में सक्षम नहीं, इसलिए जांच एजेंसियों के सहारे देश की राजनीति को अस्थिर करके चुनाव जीतना चाहती है। इसके बाद मीडिया को कोई खबर नहीं मिलेगी। राजद सांसद ने कहा जांच एजेंसियों के अधिकारियों के हवाले से ही उन तक यह जानकारी आई है।

जमीनी विवाद में मारपीट कर युवक को छत से फेंका, मौत

नदी में डूबने से अधेड़ की हुई मौत, शव बरामद

अधिवक्ता के घर हुई चोरी, चोरी का विरोध करने पर मारी गोली 1 की मौत

भगवान गणेश की प्राचीन मूर्ति ले भागे चोर, जाँच में जुटी पुलिस

डीएसपी के छापेमारी में शराब मामले के फरार चल रहे 2 अपराधी गिरफ्तार

भगवानपुर मुख्य सड़क स्थित 3 दुकानों में आग लगा जलाने का किया गया प्रयास

भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का DM ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाई

भगवानपुर में हुए गोली काण्ड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घूस लेते दो दरोगा को विजिलेंस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

भगवानपुर में हुए गोलीबारी मामले में पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि राजद शुरुआत से ही बीजेपी को उसकी हैसियत बताने में जुटा है। हमारे एक हाथ में बाबा साहब का संविधान है दूसरे हाथ में लोहिया और कर्पूरी जैसे नेताओं के आदर्श। एक्सप्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ऐसे लोगों को चेतावनी देना चाहते हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठाए, कहा इन लोगों ने कभी राम को पढ़ा भी है। राम हृदय में होने चाहिए। पृथ्वी पर यदि आज भगवान श्री राम आते तो भाजपा वालों से कहते तुम मेरे नकली भक्त हो तुम राम भक्त हो नहीं सकते। बेरोजगारी के बीच प्राण प्रतिष्ठा का कुछ औचित्य है। उन्होंने कहा भाजपा ने इस देश को पुलिस स्टेट बना दिया है लेकिन लोग भूल गए हैं शहंशाह कोई भी हो यदि वह तानाशाह हुआ है तो जनता ने उसे जमीन पर बैठा दिया है। नीतीश कुमार को आइएनडीआइए का संयोजक बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि मैंने भी सिर्फ सुना है। जब तक कोई पुख्ता निर्णय न हो इस पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं। प्रेस कांफ्रेंस में राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, भाई अरुण भी उपस्थित रहे।

पति ने पत्नी व पुत्री को गोली मार किया घायल, फिर स्वयं को भी मारा चाकू

तिलकामांझी विश्वविद्यालय में वर्चस्व को लेकर दो छात्र संगठन में जमकर मारपीट

जगद्गुरु शंकराचार्य बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर लड़ाएंगे निर्दल गौ भक्त प्रत्याशी

PM की माँ पर कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए विवादित वीडियो पर राजनीती गर्म

पुलिस ने 750 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ शातिर महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर फिलिस्तीनी झंडा के साथ नारेबाजी मामले में, चार युवक गिरफ्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, खिड़की पूरी तरह क्षतिग्रस्त

पाकिस्तानी दो महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज, गृह मंत्रालय की जांच से हड़कंप

दरिंदो ने छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर वीडियो किया वायरल

छेड़खानी का विरोध करने पर गोली मार हत्या, आरोपित फरार

Exit mobile version