Home पटना गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी...

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

चिराग पासवान का बड़ा बयान, दोषी मिले तो मंत्री पर होगी कड़ी कार्रवाई

Bihar:  पटना,  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पार्टी से जुड़े एक मंत्री पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच में यदि आरोप सही साबित होते हैं तो दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी मंत्री या व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगना बेहद संवेदनशील विषय है। ऐसे मामलों में आरोपों के आधार पर किसी को तत्काल दोषी ठहराना उचित नहीं है। पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि वास्तविकता सामने आ सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पार्टी स्तर पर भी संबंधित मंत्री से जवाब मांगा गया है। वहीं, संबंधित विधायक ने पार्टी फोरम के समक्ष अपना पक्ष रखा है। इसके अलावा विधायक की ओर से मानहानि का मुकदमा भी दायर किया गया है। चिराग पासवान ने कहा कि आरोप चाहे किसी भी व्यक्ति पर लगे हों, उनकी सच्चाई सामने आना जरूरी है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होनी चाहिए।

उन्होंने साफ कहा कि यदि जांच में उनकी पार्टी का मंत्री या कोई अन्य व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दोष साबित होने की स्थिति में केवल मंत्री पद से हटाना पर्याप्त नहीं होगा। कानून के तहत दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और सजा सुनिश्चित कराने की दिशा में भी कदम उठाया जाना चाहिए। चिराग ने कहा कि पार्टी इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगी और जांच के निष्कर्ष के आधार पर संगठन स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version