Home भगवानपुर अमरपुर गांव में पशु बांधने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट...

अमरपुर गांव में पशु बांधने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में तीन लोग घायल

कैमूर के अमरपुर गांव में पशु बांधने के विवाद में मारपीट, तीन घायल

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैदयपुर कला पंचायत अंतर्गत अमरपुर गांव में पशु बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। शनिवार को हुई इस घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में विवाद को लेकर चर्चा रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, पशु बांधने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष के गणेश बिंद और उनकी पत्नी सविता देवी घायल हो गईं, जबकि दूसरे पक्ष से पंचू बिंद की पत्नी मीरा देवी को भी चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका इलाज कराया गया। घायलों के मुताबिक, विवाद के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन देने की तैयारी की जा रही है। वहीं, पुलिस फिलहाल घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

 

Exit mobile version