Home भगवानपुर मुंडेश्वरी बाजार में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से...

मुंडेश्वरी बाजार में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

कैमूर: मुंडेश्वरी बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुंडेश्वरी बाजार में बुधवार को एक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की जान चली गई। बाजार की तीनमुहानी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका लंबे समय से मुंडेश्वरी धाम और बाजार क्षेत्र में भिक्षाटन कर अपना जीवनयापन करती थीं। बुधवार को वह बाजार क्षेत्र में मौजूद थीं, इसी दौरान तीनमुहानी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने के साथ ही दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर बाजार क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और अज्ञात वाहन से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

 

Exit mobile version