Home भगवानपुर भगवानपुर में सड़क हादसे ने बुझाया घर का चिराग, पांच साल की...

भगवानपुर में सड़क हादसे ने बुझाया घर का चिराग, पांच साल की सृष्टि की मौत से गांव में मातम

कैमूर के भगवानपुर में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की जान चली गई। आजबस्ती के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृत बच्ची की पहचान भगवानपुर गांव निवासी गोपाल साह की पुत्री सृष्टि कुमारी उर्फ अनीता के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद आसपास के इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल बच्ची को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Exit mobile version