Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर नहर के पानी में आसानी से तैरता हुआ आगे बढ़ रहा था। सामान्य तौर पर जमीन पर दिखाई देने वाले इस विशाल सांप को पानी में तैरते देखना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। मौके पर मौजूद लोग आपस में इसकी चर्चा करते रहे। कुछ ग्रामीणों ने आसपास के इलाके में अजगर की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई और आशंका व्यक्त की कि इससे लोगों के साथ-साथ मवेशियों को भी खतरा हो सकता है।
वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई की। वन विभाग के पदाधिकारी के अनुसार, रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, नहर में विशाल अजगर दिखाई देने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।