Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी दोनों की कहानी
परिजनों के अनुसार, चंचला और अमित की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों प्रेम संबंध में आ गए। वर्ष 2025 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मृतका के ससुर रामजी पासवान के मुताबिक, बाद में दोनों परिवारों की सहमति से मुंडेश्वरी धाम में विधिवत विवाह भी कराया गया था।
मायके पक्ष ने दहेज को बताया मौत की वजह
चंचला की मौत की खबर मिलने के बाद मायके में मातम छा गया। मृतका के बहनोई धीरज पासवान ने उसके पति अमित पासवान, ससुर और गोतिनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जाती थी और इसी विवाद के चलते चंचला को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। मायके पक्ष ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पति ने आरोपों को नकारा, अनबन की बताई दूसरी वजह
दूसरी ओर, पति अमित पासवान ने मायके पक्ष के आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि चंचला छोटी-छोटी बातों को लेकर उस पर शक करती थी, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर अनबन होती रहती थी। अमित के अनुसार, चंचला ने जहरीला पदार्थ कहां से लाकर खाया और ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी उसे जानकारी नहीं है। मृतका के ससुर रामजी पासवान ने भी दहेज हत्या के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि चंचला और अमित ने अपनी इच्छा से प्रेम विवाह किया था और बाद में परिवार की सहमति से मुंडेश्वरी धाम में शादी हुई थी। उनके अनुसार, परिवार में चंचला के साथ किसी तरह का विवाद नहीं था। रामजी पासवान ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। बाद में अमित ने उन्हें जगाकर चंचला की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद साफ होगी तस्वीर
घटना की सूचना मिलने के बाद भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह के संबंध में स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मायके और ससुराल पक्ष से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दहेज हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।