Home भगवानपुर चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई...

चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

भगवानपुर में चोरी की 2 बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

Bihar:  कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों में एक काले रंग की अपाची और एक स्प्लेंडर बाइक शामिल है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवकों की पहचान जैतपुर कला गांव निवासी सिंघासन राम के 35 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार और किनर चोला गांव निवासी रामचंद्र राम के 19 वर्षीय पुत्र धर्म जीत कुमार के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बताया गया कि पुलिस को बाइक चोरी से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दोनों युवकों को पकड़ा गया और उनकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके बाद भगवानपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध पूर्व में भी शराब सेवन से संबंधित मामला भगवानपुर थाना में दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जांच कर रही है कि ये वाहन कहां से चोरी किए गए थे और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। मामले की जांच जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version