Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में कैमूर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 5 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 4 नवंबर को भगवानपुर थाना पुलिस अवैध शराब की छापेमारी के लिए निकली थी। इसी दौरान तुतवाइन डैम की ओर पहाड़ी के निकट फुसनुमा छोपड़ी के पास दो व्यक्ति बंदूक के साथ दिखाई दिए। पुलिस बल के सहयोग से दोनों को हथियार सहित पकड़ लिया गया।
पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान उनकी पहचान श्यामबिहारी मुसहर और धर्मेंद्र बिंद के रूप में हुई। पुलिस ने जब उनसे बंदूक से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो दोनों कोई कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए। मामले में भगवानपुर थाना में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कैमूर पुलिस के अनुसार, अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उनके पास हथियार कहां से आए और उनका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था।