Home जमुई पुलिस का जवान शादी का झांसा देकर करता था योन शोषण

पुलिस का जवान शादी का झांसा देकर करता था योन शोषण

Bihar: जमुई, भोपाल की एक युवती के द्वारा बिहार पुलिस के एक जवान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। आरोपित जवान रजनीश कुमार जमुई के एक पुलिस पदाधिकारी का अंगरक्षक बताया जा रहा  है। युवती के द्वारा भोपाल के जहांगीराबाद थाना में केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद वहां की पुलिस आरोपी पुलिस जवान रजनीश को गिरफ्तार करने जमुई पहुंची। हालांकि, इसकी भनक मिलते ही आरोपित जवान फरार हो गया। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर रजनीश ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इंटरनेट मीडिया पर उन दोनों की दोस्ती हुई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि दोस्तों से मिलने के बहाने उसे दो बार जमुई बुलाया गया था। एक बार 5 दिन और दूसरी बार 3 दिन तक होटल में वह रुकी थी। वर्ष 2022 में इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के फेसबुक पर रजनीश और भोपाल की 27 वर्षीय युवती की दोस्ती हुई थी। इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती होने के बाद दोनों ने एक दूसरे का नंबर साझा किया था और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। अपने दिए गए आवेदन में युवती ने कहा है कि सितंबर 2022 को पहली बार रजनीश यह कहकर भोपाल आया था कि वह सरकारी काम से आया है। उस दिन वह एमबीए कालेज में उसे बुलाया और पार्क में पूरा दिन बिताया था। जहां युवती के साथ गलत काम किया था। दो वर्षो तक रजनीश उसके साथ रिलेशनशिप में रहा।

मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई

ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज

सिलौंधा मोड़ पर डंपर ने 9वीं की छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर दो घंटे सड़क जाम

तीन लाख की लूट और गोलीकांड में मोहनिया से आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

ड्यूटी प्वाइंट से नदारद मिले पांच यातायात पुलिसकर्मी, एसडीएम ने लिया संज्ञान रोस्टर के मुताबिक 14 कर्मियों की होनी थी तैनाती

एक बाइक पर निकले तीन दोस्त, नहर में समा गई जिंदगी; बघिनी में तीन मौतों से पसरा मातम

पत्तल की दुकान से बिक रही थी प्रतिबंधित ट्रामाडॉल, पुलिस ने दो को दबोचा

सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत झाड़-फूंक में बीता समय, अस्पताल पहुंचने तक 10 साल की ज्योति ने तोड़ा दम

टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; तीन गिरफ्तार, बारुन से उन्नाव ले जाए जा रहे थे मवेशी

चार महीने बाद मायके से ससुराल लौटी नवविवाहिता, बंद मिला दरवाजा; पति के घर के बाहर बैठी धरने पर

इस वर्ष फरवरी में उसने शादी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब उसने फोन पर बताया कि उसकी शादी कहीं और तय हो चुकी है, दुबारा फोन मत करना। जब भी उसे फोन किया तो जान से मारने की धमकी दी। मामले में जानकारी यह भी मिली है कि जहांगीराबाद थाने में केस दर्ज होने के बाद वहां की डीसीपी जोन की प्रियंका गुप्ता ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। वहां की पुलिस ने जमुई पुलिस को इस बारे में जानकारी भी दी है। बताया यह भी जाता है कि मामले में केस दर्ज होने के बाद आरोपित जवान ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इधर, जानकारी मिली है कि आरोपित जवान के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

Exit mobile version