Home रामगढ़ ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Bihar: रामगढ़, मोहनिया बक्सर पथ पर गर्रा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जिसकी पहचान नुआंव के स्वर्गीय सुदर्शन सिंह के पुत्र गोरख सिंह के रूप में की गई है जो अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र बताये जा रहे है। घटना रविवार के दोपहर की है। दुर्घटना के समय बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी गोरख सिंह नुआंव प्रखंड मुख्यालय से बाइक से रामगढ़ आ रहे थे। अभी वह नुआंव मार्केट से कुछ ही दूर आगे प्रखंड कार्यालय के आगे गर्रा गांव के समीप हीरो एजेंसी के पास हीं पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना
रामगढ़ थाना

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद तत्काल घटनास्थल पर ग्रामीण पंहुच गये और निजी साधन से व्यवसायी को रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज से पहले ही चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल पंहुची पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि रामगढ़ में पटिया लदा ट्रक पंहुचा था। गोरख उस ट्रक को सुरक्षित नुआंव पंहुचाने के मकसद से रामगढ़ जा रहा था। इस बीच हादसा हो गया।

प्रशांत किशोर फ्रॉड हैं, विधानसभा में गंदगी फैलाएंगे’ : बेगूसराय में गिरिराज सिंह का तीखा हमला

गुरुग्राम में बिहार के युवक ने दी जान, मौत से पहले भेजा 8 पन्नों का सुसाइड नोट; सुपरवाइजर पर लगाए गंभीर आरोप

BPSC शिक्षक पर पत्नी का गंभीर आरोप, दूसरी शादी के बाद घर से निकाला, महिला थाना में केस दर्ज

स्कूल हादसा: क्लासरूम में सरिया गिरने से छात्र की मौत, शिक्षकों पर लापरवाही के आरोप

हरियाणा की डांसर को जाल में फंसाकर बनाया बंधक, देह व्यापार के लिए बनाया जा रहा था दबाव

व्हाट्सएप पर तीन तलाक का मामला, महिला ने लगाया दहेज और प्रताड़ना का आरोप

रंगदारी के लिए तांडव: इनकार करने पर घर में घुसकर परिवार पर लोहे की रॉड से हमला

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ इश्क, शक में बदली मोहब्बत और अंत में पत्नी की हत्या—पति निकला कातिल

ममता बनर्जी व ओवैसी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला बोले– महागठबंधन बिखरा, बंगाल में डर का माहौल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

मृतक गोरख के सातों एंवती निवासी ससुर भी पंहुच गये जो रामगढ़ थाना में हीं पदस्थापित हैं। उन्होंने बताया कि गोरख अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। 12 वर्ष पहले पुत्री आशा से शादी हुई थी। गोरख सिंह के पिता सुदर्शन सिंह की मौत हो गई थी। अब हाल यह है कि परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं है। तीन छोटे बच्चे और विधवा पत्नी व मां हैं। घटना के बाद से सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

भाजपा में शामिल होने पर दो निर्दलीय MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज ने सभापति को सौंपी याचिका

अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं

खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

 

 

 

 

Exit mobile version