Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी वर्ष 1999 में बजलपुरा निवासी राकेश कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। विवाह के दौरान मायके पक्ष की ओर से सोना-चांदी, नगद राशि और घरेलू सामान दिए गए थे। महिला का कहना है कि शादी के कई वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन करीब एक वर्ष पहले पति के BPSC शिक्षक बनने के बाद उनका व्यवहार अचानक बदल गया।
महिला के अनुसार, नौकरी मिलने के बाद पति ने उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी। आरोप है कि बाद में उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली। विरोध करने पर महिला को घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके जेवरात पति ने अपने कब्जे में रख लिए हैं। आवेदन में महिला ने सास-ससुर पर भी प्रताड़ना और जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, महिला थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।