Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार, मुन्ना कुमार रोज की तरह स्कूल पहुंचा था। जैसे ही वह अपने क्लासरूम में गया, अचानक ऊपर रखे लोहे के सरिया का बंडल उसके सिर पर गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण छात्र ने वहीं दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल के शिक्षकों को घेर लिया और मंसूरचक-बछवाड़ा मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लोगों का आरोप है कि क्लासरूम में सरिया रखना गंभीर लापरवाही है, जिसके कारण एक मासूम की जान चली गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तेघरा के एसडीओ राकेश कुमार, डीएसपी कृष्ण कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
