Home कुदरा खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत 3...

खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत 3 घायल

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बुधवार की शाम उत्तर प्रदेश की ओर जा रही एक बलेनो कार स्थानीय थानाक्षेत्र के चिलबिली गांव के समीप सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। जिसके कारण कार सवार 1 महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक महिला एवं अन्य घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। मृतक महिला की पहचान रोहिणी उपाध्याय के रूप में की गई है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के गहमर थाना के गढ़ाईपुर पथरा गांव के अरुण कुमार उपाध्याय की पत्नी बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजबकि दुर्घटना में घायल लोगों में अरुण कुमार उपाध्याय, उनके छोटे भाई अजीत उपाध्याय व अजीत की पत्नी माधुरी उपाध्याय शामिल हैं। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी लोग बलेनो कार पर सवार हो कर गया से पिंडदान कर हाईवे से होते हुए उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों को कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया है।

मोहनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास गिरफ्तार, गला दबाकर हत्या का आरोप

तंत्र-मंत्र के नाम पर 9 लाख के जेवर हड़पे, बीमार मामा को ठीक करने का दिया झांसा; पिता-पुत्र गिरफ्तार

मुठानी में रेलवे सिग्नल केबल चोरी का पर्दाफाश, बोरी में केबल लेकर जाते तीन पकड़े गए, पूछताछ में दो बार केबल काटने की बात कबूली

बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, आमने-सामने आए दो पक्ष; पथराव में युवक घायल

मोहनिया में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

धान रोपनी से लौट रहीं महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

कमरे में सो रहे पेंटर को जहरीले सांप ने डंसा, हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर

बगीचे में सो रहे युवक पर देर रात हमला, कंधे में गोली लगने से गंभीर; वाराणसी रेफर

रात के अंधेरे में टाटा मैजिक को किया आग के हवाले, वाहन राख; अज्ञात पर केस दर्ज

मवेशी तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, अवैध पासिंग कराने वाले आठ लाइनरों पर केस दर्ज

आपको बता दे की एक दिन पहले मंगलवार को चिलबिली गांव के ही समीप नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से कार के टकराने की वजह से उस पर सवार वाराणसी से दवा लेकर लौट रहे लोगों में औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना के बाघाकोल गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। वही सोमवार को कुदरा से करीब आठ किलोमीटर पूरब रोहतास जिला के चेनारी थानाक्षेत्र के सबराबाद में जीटी रोड पर खड़े ट्रक में बस के टकरा जाने से राजस्थान के तीन पिंडदानियों की मौत हो गई थी और दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए थे। वही रविवार को इसी हाईवे पर कुदरा से कुछ किलोमीटर पश्चिम मोहनिया थानाक्षेत्र के बरहुली गांव के समीप खड़े ट्रक में बस के टकराने से उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें दो पिंडदानी और बस का खलासी शामिल थे। दुर्घटना में बस पर सवार दर्जन भर से अधिक पिंडदानी घायल हो गए थे।  

हाटा मारपीट कांड में पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी जयराम चौहान गिरफ्तार

तालाब की ओर गई 21 वर्षीय युवती अचानक लापता, पड़ोसी गांव के युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

शेरपुर में तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

चोरी के ई-रिक्शा का सौदा करने जा रहे थे युवक, पुलिस जांच में खुला राज

15 वर्षीय किशोरी लापता, पिता ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, महिला से 3 की जगह 6 डिसमिल कराई रजिस्ट्री; स्टांप पेपर पर भी फर्जीवाड़े का दावा

सावन की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हांडी फोड़ व पारंपरिक खेलों में दिखा उत्साह

पिकनिक से लौटते समय पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा, मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि

हाटा में जमीन की नींव खोदने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; मंगलसूत्र छीनने की भी शिकायत

स्वतंत्रता दिवस पर चैनपुर और हाटा में दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह, विभिन्न संस्थानों में हुआ झंडोत्तोलन

 

Exit mobile version