Home कुदरा देवराढ़ खुर्द के काली मंदिर में बड़ी चोरी, मां की मूर्ति से...

देवराढ़ खुर्द के काली मंदिर में बड़ी चोरी, मां की मूर्ति से सोने की आंखें गायब; घंटा और बर्तन भी ले गए चोर

कैमूर के काली मंदिर में चोरी, मां की सोने की 14 आंखें और घंटा ले गए चोर

मंदिर में चोरी की घटना की जांच कर रही पुलिस

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। देवराढ़ खुर्द गांव स्थित काली मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की कीमती सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की रात मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर मां काली की मूर्ति से सोने की 14 आंखें निकाल ले गए। इसके अलावा मंदिर में लगा करीब 11 किलोग्राम वजनी पीतल का घंटा और पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मूर्ति से सोने की आंखें निकालीं, घंटा भी उखाड़ ले गए

मंदिर के पुजारी धर्मराज सिंह और ग्रामीणों के मुताबिक, चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश किया। इसके बाद मां काली की प्रतिमा पर लगी सोने की 14 आंखें उखाड़ लीं। चोर मंदिर में बंधा लगभग 11 किलो वजन का पीतल का घंटा भी तोड़कर ले गए। इतना ही नहीं, पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली करीब 10 किलोग्राम की पीतल की बाल्टी, लोटा और अन्य पूजन सामग्री भी चोरों ने समेट ली। मंगलवार की सुबह मंदिर में चोरी का पता चलने पर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कुदरा पुलिस को दी।

मंदिरों को बार-बार निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

मंदिर में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस मंदिर में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में भी मंदिर के घंटे चोरी किए गए थे, लेकिन ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है। ग्रामीणों ने इलाके में कथित रूप से बढ़ते नशे के कारोबार और नशेड़ियों की गतिविधियों पर भी चिंता जताई। उनका आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है और अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

घटनास्थल पर पहुंची विशेष जांच टीमें

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुदरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और सूचना संकलन इकाई की टीम को बुलाया गया। विशेष टीमों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की जांच कर संभावित साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

 

Exit mobile version