Home चैनपुर पांच महीने तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद दुर्घटना में घायल...

पांच महीने तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद दुर्घटना में घायल चौकीदार ने तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

कैमूर में सड़क हादसे में घायल चौकीदार की मौत, पांच महीने तक चला इलाज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक चौकीदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब पांच महीने तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद नंदना गांव निवासी मोहन यादव ने बुधवार की सुबह अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान नंदना गांव निवासी स्वर्गीय छवीनाथ यादव के पुत्र मोहन यादव के रूप में हुई है। वह चैनपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

ड्यूटी से लौटते समय हुआ था हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 की शाम मोहन यादव चैनपुर थाना से अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाटा-अंवखरा मार्ग पर मां चंडेश्वरी गेट के समीप एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

पांच महीने के इलाज के बाद भी नहीं बच सकी जान

परिजनों के मुताबिक, मोहन यादव का लगातार करीब पांच महीने तक इलाज चला, लेकिन उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। अंततः चिकित्सकों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद सोमवार की रात परिजन उन्हें नंदना स्थित उनके आवास पर ले आए। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई।

पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल चौकीदार मोहन यादव का इलाज चल रहा था। सोमवार की रात परिजन उन्हें घर लेकर आए थे, जहां बुधवार की सुबह करीब आठ बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। चौकीदार के निधन की सूचना पर थाने से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उनकी शवयात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

Exit mobile version