Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोप है कि अनीता देवी, पति पप्पू पासी, पूनम देवी, राहुल कुमार और सुमन कुमारी वहां पहुंचे और रेखा देवी के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गईं। मां के साथ मारपीट होते देख उनकी पुत्री निशा कुमारी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान अनीता देवी ने हाथ में रखी स्टील की छोलनी से निशा के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद शांत कराया। इसके बाद घायल मां-बेटी चैनपुर थाना पहुंचीं, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार कराने के बाद रेखा देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में घायल महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।