Home चैनपुर छठ पूजा के बैनर को हटाने पर बढ़ा विवाद, युवक की पिटाई;...

छठ पूजा के बैनर को हटाने पर बढ़ा विवाद, युवक की पिटाई; आठ लोगों के खिलाफ FIR

कैमूर: छठ पूजा का बैनर हटाने पर विवाद, युवक से मारपीट; आठ लोगों पर FIR

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ गांव में छठ पूजा के दौरान लगाए गए बैनर को लेकर विवाद गहरा गया। बैनर हटाने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक का परिजनों ने अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद पीड़ित ने चैनपुर थाने पहुंचकर आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायल युवक की पहचान मेढ़ गांव निवासी स्वर्गीय शिव चौहान के पुत्र विनोद चौहान के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

छठ पूजा के आयोजन से जुड़ा था विवाद

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, छठ पूजा के दौरान पंचायत के पैक्स अध्यक्ष, मुखिया और दो वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर विनोद चौहान ने टेंट लगवाया था। आयोजन से संबंधित एक बैनर भी लगाया गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के केदार सिंह, उनके पुत्र रंजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, रामेंद्र सिंह, स्वर्गीय रामधारी सिंह के पुत्र नागेंद्र सिंह, स्वर्गीय चिरकुट सिंह के पुत्र संजय सिंह और वीरेंद्र सिंह के पुत्र भोला सिंह वहां पहुंचे। आरोपितों ने कथित तौर पर बैनर हटा दिया। विनोद चौहान ने जब इसका विरोध किया तो सभी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया।

घर पहुंचकर धमकी देने का भी आरोप

पीड़ित ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि घटना के अगले दिन निरंजनपुर निवासी गोरख सिंह उनके घर पहुंचे और धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत चैनपुर थाने में दर्ज कराई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version