Home चैनपुर गांव से बाहर निकलते ही युवक को घेरा, माता-पिता ने बचाने की...

गांव से बाहर निकलते ही युवक को घेरा, माता-पिता ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा

कैमूर के डुमरकोन में युवक सहित माता-पिता से मारपीट, 50 हजार की छिनतई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरकोन गांव में पुराने विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव से बाहर जा रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता भी हमलावरों के निशाने पर आ गए। मारपीट में तीनों घायल हो गए। घटना के दौरान नकदी, सोने के लॉकेट और मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर डुमरकोन गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र मुकेश कुमार ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि 14 नवंबर 2026 को वह निजी काम से भभुआ जाने के लिए घर से निकले थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान गांव के बाहर पहुंचते ही पूर्व के विवाद को लेकर गांव के ही भरत उर्फ भदर यादव, पूर्णमासी यादव, कृष्ण यादव, बुचून यादव, धर्मेंद्र यादव और मोहर यादव सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मुकेश कुमार को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर जब उनके माता-पिता मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मुकेश कुमार के अनुसार, वह भभुआ जाने के लिए अपने साथ 50 हजार रुपये नकद लेकर निकले थे, जिसे आरोपितों ने छीन लिया।

इसके अलावा उनके गले में पहना सोने का लॉकेट, उनकी मां के गले का लॉकेट और मोबाइल फोन भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद घायल अवस्था में तीनों चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार कराने के बाद मुकेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version