Home चैनपुर खेत से पानी निकासी बना विवाद का कारण, चैनपुर बाजार में महिला...

खेत से पानी निकासी बना विवाद का कारण, चैनपुर बाजार में महिला के साथ मारपीट; सात लोगों पर FIR

कैमूर: खेत से पानी निकालने के विवाद में महिला से मारपीट, सात लोगों पर प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर बाजार में धान के खेत से पानी निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने चैनपुर थाने पहुंचकर मोहल्ले के ही सात लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की पहचान चैनपुर बाजार निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी बसंता देवी के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पानी निकासी को लेकर शुरू हुई कहासुनी

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, धान के खेत से पानी निकालने के मुद्दे पर पड़ोस में रहने वाली शीला देवी, विक्रम पासवान, उनकी पत्नी बिंदु देवी, पुत्र विकास पासवान, स्वर्गीय कुमार पासवान के पुत्र प्यार पासवान, प्यार पासवान के पुत्र मनीष पासवान और मनीष के पुत्र प्रिंस पासवान मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। जब बसंता देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने कराया बीच-बचाव

घटना के दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद को शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने चैनपुर थाने पहुंचकर सभी सात लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि महिला से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Exit mobile version