Home मोहनिया जीटी रोड पर हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर, प्राथमिक इलाज के...

जीटी रोड पर हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर, प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर

मोहनियां में जीटी रोड पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां जीटी रोड पर शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल मोहनियां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायल युवक की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के अवारी गांव निवासी मनोज गुप्ता के पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार बाइक से दुर्गावती की ओर से मोहनियां आ रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक प्रदीप कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को अस्पताल लाया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया।

 

Exit mobile version