Home कुदरा छठ अर्घ्य के लिए जा रहे शिक्षक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर रूप...

छठ अर्घ्य के लिए जा रहे शिक्षक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर रूप से घायल

कुदरा में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, निजी विद्यालय के शिक्षक प्रणेश कुमार घायल

Bihar: कैमूर (कुदरा), छठ महापर्व के दौरान अर्घ्य में शामिल होने जा रहे एक निजी विद्यालय के शिक्षक सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना सोमवार की भोर में कुदरा थाना क्षेत्र के खुर्माबाद पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुई, जहां बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से शिक्षक प्रणेश कुमार घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रणेश कुमार कुदरा स्थित बाल प्रतियोगिता निकेतन विद्यालय के संचालक श्याम सुंदर मिश्र के पुत्र हैं। बताया जाता है कि वे संध्याकालीन अर्घ्य में शामिल होने के बाद सुबह के अर्घ्य में भाग लेने के लिए भोर में बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

इसी दौरान खुर्माबाद पुल के पश्चिमी छोर के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वे घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सासाराम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार कराया गया।

 

Exit mobile version