Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गैर जमानतीय वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार
चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि निवियाटांड गांव निवासी शोभु बिंद के पुत्र मोहन बिंद और राजा बिंद के पुत्र राजेश बिंद काफी समय से फरार चल रहे थे। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में पुलिस टीम ने निवियाटांड गांव में छापेमारी की। इस दौरान दोनों आरोपियों को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच कराते हुए दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार
दूसरी ओर, चैनपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के गोडहन गांव निवासी विशेषर सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार और रमेश सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के अनुसार, दोनों युवक चैनपुर में शराब पीकर काफी देर से हंगामा कर रहे थे। उनके व्यवहार से परेशान ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शराबबंदी कानून के अनुपालन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।