Home कुदरा अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन को मारी गोली, रेफर

अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन को मारी गोली, रेफर

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवरास गांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली एक युवती को रविवार की शाम उसके सगे भाई के द्वारा गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। जिसके बाद गंभीर स्थिति में युवती को बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी ले जाया गया। दरसल यह पूरा मामला कुदरा थाना क्षेत्र के नेवरास गांव की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायल युवती की पहचान प्रिया कुमारी के रूप में की गई है, जो नेवरास गांव के अनीश कुमार की पत्नी बताई जा रही है। वही युवती को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले उसके भाई का नाम बृज किशोर उर्फ़ छोटू कुमार बताया गया है जो नेवरास गांव के गुप्तेश्वर शर्मा के पुत्र बताये जा रहे हैं। प्रिया के हाथ और गले में गोली लगी है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रिया के ससुराल के लोगों ने बताया कि प्रिया ने वर्ष 2020 में अपने ही गांव के कामेश्वर सिंह के पुत्र अनीश कुमार से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद प्रिया गांव में अपने ससुराल में पति के साथ रहती थी। उन दोनों को एक 3 साल की बेटी भी है। रविवार को प्रिया के ससुराल के लोग एक विवाह के सिलसिले में लड़का देखने के लिए गांव से बाहर गए हुए थे। घर में उसके साथ सिर्फ उसकी नन्ही बेटी थी।

डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत

मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी भी धराया

धान की कटाई करने आए 26 वर्षीय मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप

धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27 वर्षीय किसान की करंट से मौत

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भाकपा माले का प्रदर्शन, 17 विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

तस्करी का नया तरीका नाकाम, बाइक पर लदी 225 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में फरार हुआ तस्कर

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार, वारंटी दो सगे भाई भी धराए

शराब के नशे में हंगामा करना छह लोगों को पड़ा भारी, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबोचा

दो साल से लापता बेटे का सुराग नहीं, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या कर शव गायब करने का आरोप

प्रिया ने बताया कि उसके भाई ने उसके यहां आकर उसे आवाज दी। जब वह सामने गई तो भाई ने उससे उसकी बेटी के बारे में पूछा कि बाबू कहां है। प्रिया ने देखा कि उसका भाई अपने हाथ पीछे की ओर किए हुए है तो उसे शक हुआ और वह यह कहकर पीछे की ओर हटने लगी कि उसकी बेटी छत पर खेल रही है। इसी दौरान उसके भाई ने एक गोली चलाई जो उसके हाथ पर लगी।

इलाज से शुरू हुआ विवाद मौत के बाद हिंसक, रफीगंज में अस्पताल और एंबुलेंस में लगाई आग

बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 6 गिरफ्तार, 2 साल तक बेटे की हत्या का बदला लेने की फिराक में था मुख्य आरोपित

औरंगाबाद में निलंबित लिपिक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, दो झोला सरकारी दस्तावेज बरामद

आधी रात धधक उठा घर, पिता और भांजी की मौत; 16 वर्षीय किशोरी गंभीर

औरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे

रील बनाने नदी में उतरे तीन युवक, तेज बहाव में बह गए दो; एक को ग्रामीणों ने बचाया

मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद

अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई

सौतेली मां से विवाद बना मौत की वजह, पिता ने 13 वर्षीय बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

चार साल बाद मिला मासूम शिवम, बट सावित्री पूजा के दिन हुआ था गायब

उसके बाद प्रिया जान बचाने के लिए अपने बड़े ससुर के घर की तरफ भागी। उस दौरान उसके भाई के द्वारा चलाई गई दूसरी गोली उसके गले में लगी। गोली मारने के बाद उसका भाई वहां से भाग गया। घायल प्रिया को इलाज के लिए कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और घायल युवती का बयान लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद

गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या

सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

राज्यसभा सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, एनडीए छोड़ने का दिया संकेत

आरपीएफ की सतर्कता से बड़ा खुलासा, कछुआ तस्करी विफल

गया जंक्शन पर वन्य जीव तस्करी नाकाम, 76 जीवित कछुए बरामद

आईटीबीपी जवान ने गोली मार किया आत्महत्या, मचा हड़कंप

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में यात्री की हुई दर्दनाक मौत

गया में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार पर जनसंपर्क के दौरान हमला, कई घायल – वाहनों में तोड़फोड़, फायरिंग की भी सूचना

 

 

Exit mobile version