Home औरंगाबाद चार साल बाद मिला मासूम शिवम, बट सावित्री पूजा के दिन हुआ...

चार साल बाद मिला मासूम शिवम, बट सावित्री पूजा के दिन हुआ था गायब

4 साल बाद बरामद हुआ अपहृत शिवम, गया से मिला बच्चा, महिला समेत 4 गिरफ्तार

Bihar: औरंगाबाद जिले के ओबरा से चार वर्ष पूर्व रहस्यमय तरीके से लापता हुए मासूम शिवम कुमार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। यह सनसनीखेज खुलासा उस समय हुआ जब चार वर्षीय आद्विक परासर अपहरण मामले में गिरफ्तार महिला के घर पर पुलिस छापेमारी कर रही थी। उसी दौरान एक अन्य बच्चे शिवम कुमार की बरामदगी हुई, जिसे वर्ष 2022 में ओबरा देवी मंदिर परिसर से चोरी किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2022 को वट सावित्री पूजा के दिन शिवम कुमार अचानक लापता हो गया था। घटना के बाद ओबरा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन लंबे समय तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अब आद्विक मामले की जांच के दौरान गयाजी के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित खरखुरा रोड निवासी रंजू देवी के किराए के मकान से शिवम को बरामद किया गया। बरामद बच्चे की पहचान अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के केयाल गांव निवासी अनूप पांडेय के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय परिवार ओबरा के इमामबाड़ा रोड इलाके में रह रहा था। फिलहाल शिवम के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। बच्चे के मिलने की सूचना मिलते ही वे दिल्ली से ओबरा के लिए रवाना हो चुके हैं।

मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला रंजू देवी ने संतान नहीं होने के कारण बच्चों का अपहरण कर उन्हें अपने पास रखा था। मामले में महिला के पति रविंद्र पासवान और उसकी दो बहनों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जानकारी थी कि दोनों बच्चे चोरी के हैं। चार साल बाद बच्चे की सकुशल बरामदगी से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों की सक्रियता और बेहतर समन्वय के कारण ही दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद किया जा सका।

Exit mobile version