Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि बदमाशों ने प्रदीप के साथ मारपीट करते हुए उनके पास मौजूद रुपये छीनने का प्रयास किया। इसी बीच एक अन्य अपराधी भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान अपराधियों ने प्रदीप की जांघ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनके पास रखे करीब तीन लाख रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। पैक्स अध्यक्ष राजू यादव के मुताबिक, अपराधी सीएसपी संचालक का लैपटॉप और अन्य सामान भी अपने साथ ले गए। गोली लगने के बाद घायल प्रदीप ने किसी तरह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद प्रदीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया। दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूट की घटना सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।