Home दुर्गावती पुलिस ने 244 लीटर अंग्रेजी शराब व स्कार्पियो के साथ दो को...

पुलिस ने 244 लीटर अंग्रेजी शराब व स्कार्पियो के साथ दो को किया गिरफ्तार

Bihar:  कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की रात नेशनल हाईवे पर खामिदौरा मोड़ के समीप पुलिस के द्वारा एक स्कार्पियो से 244.71 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पहले तस्कर की पहचान जट्टू कुमार के रूप में की गई है, जो पटना जिला अंतर्गत फतुहा थाना क्षेत्र के बाकीपुर के शत्रुघ्न शाह के पुत्र है एवं दूसरे तस्कर की पहचान उमेश कुमार के रूप में की गई है, जो पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के आजमा गांव के निवासी श्याम बिहारी यादव के पुत्र है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों यूपी से शराब लेकर बिहार सीमा में आ रहे थे। वे लोग जैसे ही स्कार्पियो से खामिदौरा मोड़ के आगे पहुंचे उनके स्कार्पियो का स्टीयरिंग फेल हो गया जिससे स्कार्पियो पलट गई। इस हादसे में स्कार्पियो का चालक उमेश कुमार घायल हो गया। पुलिस की सूचना पर एनएचएआई के क्रेन से स्कार्पियो को बाहर निकाला गया तो उसमें 14 बैग अंग्रेजी शराब रखा गया था। पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

Exit mobile version