Home नवादा 1 वर्ष से लापता पुत्र की बरामदगी को लेकर मां ने किया...

1 वर्ष से लापता पुत्र की बरामदगी को लेकर मां ने किया सड़क जाम, पुलिस महिला को ले गई थाने

Bihar: नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत  गोपाल नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अनिल कुमार की पत्नी स्नेहा भारती अपने पुत्र अनुराग कुमार उर्फ सोनू की बरामदगी को लेकर पिछले 22 दिनों से समाहरणालय के समीप भूख-हड़ताल पर थी। जिसके बाद महिला अपने पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार बुधवार को नगर की मुख्य सड़क को जाम करने पहुंची। बांस से बैरिकेडिंग कर सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने सड़क जाम हटाने का प्रयास किया। इस बीच महिला एवं पुलिस बल के बीच जमकर हाथापाई हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वही उग्र महिला के द्वारा एक फल का कैरेट उठाकर नगर थाना के एक एसआई मर दिया गया। जिसके कारण उन्हें हल्की चोट भी आई है। तब वहां रही महिला सिपाही ने गुस्साई महिला को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन महिला किसी की भी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थी। वह महिला सिपाही के साथ भी उलझ गई। कुछ देर के बाद पुलिस ने बलपूर्वक महिला को उठाकर नगर थाना ले गई। जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया। आपको बता दें की गोपाल नगर मोहल्ला निवासी स्नेहा भारती का पुत्र बीते 13 जुलाई 2023 से लापता है। इस संबंध में महिला द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी तक अपने बेटे की बरामदगी के लिए वह मां गुहार लगा चुकी है।

कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत

टेंपो की तलाशी में मिला करीब 60 किलो मांस, पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को दबोचा

दुर्गावती और जगदहवा डैम में दिखे मगरमच्छ, जिउतिया पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क

लोहरदगा से कानपुर ले जाए जा रहे 31 मवेशी बरामद, कंटेनर जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

दुर्गावती में शराब पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, नाबालिग समेत दो विधि-विरुद्ध बालक पकड़े गए; दो गिरफ्तार

कैमूर में 37 मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त, तीन गिरफ्तार; सासाराम से यूपी ले जाने की थी तैयारी

प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में छिपाकर रखा था गांजा, 27 किलो बरामद,एक गिरफ्तार; ओडिशा नंबर की कार भी जब्त

टोल प्लाजा पर पुलिस को देख भागने लगा कंटेनर, पीछा कर पकड़ा तो अंदर मिले 28 मवेशी; तीन तस्कर गिरफ्तार

NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 147 पशु बरामद; चालक गिरफ्तार

रक्षा बंधन के बाद घर लौट रही मां-बेटियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत; दो बेटियां गंभीर

जब इससे भी मामला का खुलासा नहीं हुआ तब जाकर महिला के द्वारा 19 जून 2024 से लगातार 22 दिनों तक भूख-हड़ताल पर बैठी रही। इस बीच नवादा सदर एसडीओ अखिलेश प्रसाद, मुख्यालय डीएसपी इमरान परवेज, सदर डीएसपी अनुज कुमार एवं नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार भूख-हड़ताल स्थल पर पहुंचकर मामला से अवगत हुए। भूख-हड़ताल के दौरान नगर थानाध्यक्ष द्वारा 15 दिनों का समय मांगा गया था। 15 दिनों के समय समाप्त होने के बाद जब बेटे की बरामदगी नहीं हो सकी तब जाकर महिला ने डीएम के नाम पत्र लिखकर 10 जुलाई को चक्का जाम करने एवं 11 जुलाई को समाहरणालय के समीप आत्मदाह करने की चेतावनी दी। पूर्व निर्धारित घोषणा के तहत महिला ने 10 जुलाई को समाहरणालय के समीप सड़क जाम कर दिया। अब इस मामले में देखना होगा कि महिला आगे क्या करती हैं और पुलिस कब तक लापता बेटे को ढूंढ पाती है।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

Exit mobile version