Home भागलपुर शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

Bihar: भागलपुर, नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरजाफरी में रविवार को मो शब्बीर अंसारी के घर में शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान दो मजदूरों के मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जिनकी पहचान उस्मानपुर के तुफानी मंडल के पुत्र कामदेव मंडल व मिरजाफरी के ही मो गुफरान के पुत्र मो समीउल्ला उर्फ साजिद के रूप में की गई है वहीं, दोनों को बचाने के दौरान मेठ अशोक शर्मा बेहोश हो गया, जिसे लोगों ने बाहर निकाला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कामदेव मंडल शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने के लिए टंकी के अंदर घुसे एवं बेहोश होकर अंदर ही गिर गए, यह देख साथी साजिद बचाने के लिए टंकी के अंदर घुसा, तो वह भी बेहोश होकर गिर गया और दोनों की मौत हो गयी। दोनों के गिरने के बाद मेठ अशोक शर्मा टंकी में घुसा और वह भी बेहोश हो गया, लेकिन लोगों ने उसे खींच कर बाहर निकाल लिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी और लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना पर खरीक पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को टंकी से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

नीतीश के 20 साल के काम को जनता नहीं भूलेगी: निशांत कुमार

पुलिस स्टीकर लगी गाड़ी से नवविवाहिता का शव फेंके जाने का मामला, गाड़ी बरामद; LIVE CCTV फुटेज 

बिदुपुर में पिकअप चालक की धारदार हथियार से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधि को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी से चलाए जा रहे आटा चक्की मिल में छापेमारी 94 हजार जुर्माना

तीन दिनों तक चले पैक्स नामांकन की स्कूटी जारी

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे ट्रॉली, 8 की मौत 6 झुलसे

जब्त शराब चोरी करने के आरोप में तीन चौकीदार समेत चालक गिरफ्तार

अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर कर दी हत्या

मछली व्यवसाई को बाइक सवारों ने मारी गोली, मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार टंकी के अंदर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण दोनों मजदूर की दम घुटने से मौत हो गयी है। वही ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतक काफी गरीब परिवार से थे। वे लोग दोनों मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि कामदेव के पिता की मौत एक साल पहले हो गयी थी। कामदेव मजदूरी करके अपना आजीविका चलाता था। उस्मानपुर के मुखिया गणेश मंडल ने बताया कि इस संदर्भ में सीओ को सूचना दी गयी है। सीओ ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने की बात कही है।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

Exit mobile version